« galatfahmi You’ve Got Mail! »
Tamanna Ahuwalia

heheheeh

Posted by Tamanna almost 3 years ago

एक युवक एक पुलिसवाले के साथ मारपीट, हाथापाई करने के जुर्म में अदालत में पेश किया गया।

जज - क्या हुआ था ?

युवक - जनाब, मैं टेलीफोन बूथ में था और एकदम शान्तिपूर्ण ढंग से अपनी गर्लफ्रेन्ड रीना से बातें कर रहा था। तभी ये सांड जैसा पुलिसिया वहां पहुंच गया और न जाने इसे फोन करने की ऐसी क्या जल्दी थी कि इसने मेरी बांह पकड़कर मुझे बाहर खींचा और सड़क पर धक्का दे दिया।

जज - तो इसलिए तुम आपे से बाहर हो गए और तुमने इसके साथ हाथापाई की।

युवक - जी जनाब ।

जज - ये तो सचमुच इस पुलिसवाले की बहुत ज्यादती है। जब तुम पहले से बूथ में मौजूद थे तो ......

युवक - इसने और भी ज्यादती की जनाब ।

जज - अच्छा ? और भी ज्यादती की ?

युवक - जी । फिर इसने रीना की भी बांह पकड़कर उसे बाहर खींचा और उसे भी सड़क पर धक्का दे दिया .......

mark as favorite

Comments (0)

add comment